दुःख हर्ता बनके सुखकर्ता बनके

दुःख हर्ता बनके सुखकर्ता बनके,
चले आना गजानंद चले आना….

देवा भक्तों में दीपक जलाए,
गणपति जी तुम्हें मनाएं,
रिद्धि साथ लेकर सिद्धि साथ लेकर,
चले आना गजानंद चले आना….

तुम विष्णु रूप में आना,
चक्र हाथ लेकर लक्ष्मी साथ लेकर,
चले आना चले आना चले आना…..

तुम ब्रह्मा रूप में आना,
वेद हाथ लेकर ब्रह्माणी साथ लेकर,
चले आना गजानंद चले आना…..

तुम राम रूप में आना, सीता को संग में लाना,
धनुष हाथ लेकर लक्ष्मण साथ लेकर
चले आना गजानंद चले आना…..

तुम कृष्ण रूप में आना,
राधा को संग में लाना,
मुरली हाथ लेकर दाऊ साथ लेकर,
चले आना गजानंद चले आना……

तुम शंकर रूप में आना,
गोरा मैया को साथ में लाना,
चंदा माथे पर सजे डमरू हाथ लेकर,
चले आना गजानंद चले आना…..

तुम सत्संग बीच में आना,
भक्तों को साथ में लाना,
ढोलक साथ लेकर मजीरा साथ लेकर,
चले आना गजानंद चले आना…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह