गौरा लल्ला को मनाओ तो जाने

गौरा लल्ला को मनाओ तो जाने,
घर इनको बुलाओ तो जाने……

बुद्धि के दाता हैं ये तो प्रभु,
देते हैं बुद्धि और ज्ञान,
इनको जो पूजे और इनको भजे,
मिलता है जग में उसे मान,
इसको मनाया तो क्या किया,
उसको मनाया तो क्या किया,
गौरा लल्ला को मनाओं तो जाने,
घर इनको बुलाओ तो जाने…….

हैं देवताओँ में सबसे बड़े,
सेवा में इनकी सभी हैं खड़े,
हैं देवताओँ में सबसे बड़े,
सेवा में इनकी सभी हैं खड़े,
सब इनको प्रथम पूजक माने,
गौरा लल्ला को मनाओं तो जाने,
घर इनको बुलाओ तो जाने…..

कुछ और इनको है भाता नहीं,
लड्डू और मोदक हैं भाते इन्हें,
माता मनाये तो माने नहीं,
खुश हों जो मोदक खिलाये इन्हें,
मेवा खिलाओ तो माने नहीं,
मिश्री खिलाओ तो माने नहीं,
भोग लड्डू का लगाओ तो माने,
गौरा लल्ला को मनाओं तो जाने,
घर इनको बुलाओ तो जाने……

है विघ्नहर्ता विनायक भी ये,
कष्टों में होते सहायक भी ये,
पूजो अगर सच्चे मन से इन्हें,
हैं लाभ और शुभ के दायक भी ये,
हैं रिद्धि सिद्धि के दाता यही,
हैं धन और दौलत के दाता यही,
इनकी भक्ति को पाओ तो जाने,
गौरा लल्ला को मनाओं तो जाने,
घर इनको बुलाओ तो जाने………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह