माँ गौरा के लल्ला गणेश जी

माँ गौरा के लल्ला गणेश जी,
कभी अंगना हमारे भी आओ,
माँ गौरा के लल्ला…..

जिन्हें पुत्र की चाहत है देवा,
तुमने पुत्र भी उनको दिया है,
थोडी कृपा इधर भी गणेश जी,
हम भक्तों पर आज बरसाओ,
माँ गौरा के लल्ला…

जिन्हें माया की चाहत है देवा,
तुमने माया भी उनको दी है,
झोली भरदे हमारी गणेश जी,
हम भक्तों की बिगडी बनाओ,
माँ गौरा के लल्ला….

जिन्हें नैनों की चाहत है देवा,
तुमने नैन भी उनको दिये है,
हम भूले है रस्ता गणेश जी,
हम भक्तों को रस्ता दिखाओ,
माँ गौरा का लल्ला….

जिन्हें भोजन की चाहत है देवा,
तुमने भूखा ना सोनेदिया है,
ये अरजी भक्त की गणेश जी,
हम भक्तों को पार लगाओ,
माँ गौरा के लल्ला…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह