मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी

भक्तिरस – BhaktiRas

मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से

Mere Ban Jaye Bigde Kaam Gajanan Tere Aane Se – Lyrics in Hindi

गणेश जी अपडेट:
मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से
पाठ

मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से भजन के लिरिक्स

मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से,
आने से तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से…..

मेरी बगिया देवा सूनी पड़ी हैं,
मेरी बगिया ने खिल जाएं फूल,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से….

मेरी गलियां देवा सूनी पड़ी हैं,
मेरी गलियों में मच जाए धूम,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से…..

मेरा अंगना देवा सूना पड़ा है,
मेरे अंगना में आए बहार,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से…..

मेरा मंदिर देवा सूना पड़ा है,
मेरे मंदिर में जल जाए ज्योत,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से…..

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें