मोरे गणराजा जी

( देवा तेरी शान निराली, देवों के सरदार,
सबसे पहले पूजे तुमको, ओ मेरे सरकार। )

जय हो गणराजा जी,
हो मै तो बलिहारी जाऊ तेरे नाम की,
गौरा के तुम लाल प्रभी जी, अजब की शान तुम्हारी,
सबसे पहले तुमको पूजे, पूजे दुनिया सारी,
मोरे गणराजा जी…
हो मै तो बलिहारी जाऊं तेरे नाम की….

बुद्धि विनायक गण पति देवा, तेरी महिमा निराली,
हर भक्तों की विनती सुनते , पल मे दुविधा टाली,
चरणों मे मेरा तन, तुझको है सब अर्पण,
गजानन राजा जी,
हो मै तो बलिहारी जाऊं तेरे नाम की…..

परिक्रमा कर मात पिता की , तीनों लोक गुण गाएं,
चारों धाम हैं चरणों मे इनके , सबको ये समझायें,
धन्य धन्य प्रभु जी तुम, जीते मात पिता का मन,
मोरे गण राजा जी,
हो मै तो बलिहारी जाऊं तेरे नाम की…..

कोटी कोटी तुमको नमन है, मोरे गणपति राजा,
श्रद्धा सुमन है तुमको अर्पण , मोरे गणपति राजा,
गाएं हम सब तेरे गुण, तुमको पुजूँ हर दम,
मोरे गण राजा जी,
हो मै तो बलिहारी जाऊं तेरे नाम की…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह