नमो नमो गणपति देवाय

नमो नमो नमो गणपति देवाय….

हे गणपत सबके हितकारी,
पूजे तुझको सब नर नारी,
सबसे पहले हो तेरी पूजा,
उसके बाद में देव है दूजा हो…..
ॐ नमो नमो नमो गणपति देवाय

गौरा माँ का लाल तु प्यारा,
विघ्न हर्ता नाम तुम्हारा,
एक दन्त कोई कहे लम्बोदर,
कहे गजानन ये जग सारा,
भक्तों के सब काज सँवारे,
मैं भी आया तेरे द्वारे हो…..
ॐ नमो नमो नमो गणपति देवाय

रिद्धि सिद्धि के तुम हो स्वामी,
शुभ लाभ के तुम हो दानी,
सबके तु भण्डार है भरता,
मेरी भी नैया पार लगानी,
मेरा भी उद्धार तु कर दे,
मेरा बेडा पार तु कर दे हो….
ॐ नमो नमो नमो गणपति देवाय

सबसे पहले तुझको मनाएं,
लड्डुअन का तुझे भोग लगाएं,
हे गणपति महाराज पधारो,
भक्त हैं बैठे आस लगाए,
विजयराज पे कृपा करना,
जपता है ये नाम तुम्हारा हो….
ॐ नमो नमो नमो गणपति देवाय

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह