वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है

अंबे माँ…दुर्गे माँ…
वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है,
बेसहारों को सहारा माँ तेरे द्वारे पर है,
वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है…..

जगत की रुसवाईयों को दूर करने के लिए,
बाण गंगा की ये धारा माँ तेरे द्वारे पे है,
वैष्णवी अद्भुत नजारा मां तेरे द्वारे पे है,
बेसहारों को सहारा मां तेरे द्वारे पे है…..

झांकियां तेरे भवन की कर रहे सब देव गण,
आ गया बैकुंठ सारा माँ तेरे द्वारे पे है,
वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है,
बेसहारों को सहारा माँ तेरे द्वारे पे है,
वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है……

अब कहां जाऊं मैं मैया, तेरे दर को छोड़कर,
मेरे जीवन का गुजारा, माँ तेरे द्वारे पर है,
वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है,
बेसहारों को सहारा माँ तेरे द्वारे पे है,
वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है……

मैं भला हूं या बुरा हूं पर तुम्हारा हूं सदा,
अब तो जीवन का किनारा माँ तेरे द्वारे पर है,
वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है,
बेसहारों को सहारा माँ तेरे द्वारे पे है,
वैष्णवी अद्भुत नजारा माँ तेरे द्वारे पे है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह