प्रथम तुम्हारी पूजा से

काटो कलेश मन के,
सारे संताप हरो,
विघ्नहर्ता मंगलकर्ता,
जीवन में आनंद भरो….

प्रथम तुम्हारी पूजा से गजानन,
सब काम सफल हो जाते हैं,
शुभ का होता श्री गणेश है,
सुख स्वपन असल हो जाते हैं,
रिद्धि सिद्धि पा जाता है वो,
सिर पे जिसके तुम हाथ धरो,
काटो कलेश मन के,
सारे संताप हरो,
विघ्नहर्ता मंगलकर्ता,
जीवन में आनंद भरो……

देखे जो भी छवि मनोरम,
वो पल में तुम्हारा हो जाता है,
और हो जाए जो तुम्हारा,
वो जग का प्यारा हो जाता है,
मैं भी हो गया हूं भगवन तुम्हारा,
राजीव को अपना लो स्वीकार करो,
मुझे भी अपना लो स्वीकार करो,
काटो कलेश मन के,
सारे संताप हरो,
विघ्नहर्ता मंगलकर्ता,
जीवन में आनंद भरो……

Author: राजीव त्यागी नजफगढ़ नई दिल्ली

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह