पूरे हो जायेंगे सब तेरे बिगड़े काम

पूरे हो जायेंगे सब तेरे बिगड़े काम,
पूरे हो जायेंगे सब तेरे बिगड़े काम,
कर ले कर ले सुमिरण कर ले,
श्री गणेश का नाम,
पूरे हो जायेंगे सब तेरे बिगड़े काम….

एकदन्त और चार भुजाएं माथे पर सिंदूर,
एकदन्त और चार भुजाएं,
माथे पर सिंदूर,
अंग अंग की अपनी महिमा,
अपना रंग और नूर,
चंदा सूरज झुक कर इसको,
चंदा सूरज झुक कर इसको,
करते हैं प्रणाम,
तू जप श्री गणेश का नाम,
पूरे हो जाएंगे सब तेरे बिगड़े काम…..

तीन भुवन में राज्य करे,
और चौदह लोक फिरे,
तीन भुवन में राज्य करें और चौदह लोक फिरे,
प्रातः काल जो उठकर इसका,
मन में ध्यान धरे,
पा लेगा अपने जीवन का,
पा लेगा अपने जीवन का,
हर सुख हर आराम,
तू जप श्री गणेश का नाम,
पूरे हो जाएंगे सब तेरे बिगड़े काम…..

ऊंच नीच का भेद न जाने,
ये है सबके साथ,
ऊंच नीच का भेद न जाने ये है सबके साथ,
भक्तों की पहचान है इसको,
समझे उनकी बात,
शरण में इसकी जो आ जाये,
शरण में इसकी जो आ जाये,
कभी न हो न काम,
तू जप श्री गणेश का नाम,
पूरे हो जाएंगे सब तेरे बिगड़े काम…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह