सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं,
रिद्धि सिद्धि को संग लेकर, मेरे सरकार आए हैं…..

लगे ऐसी छवि प्यारी, देख जिसे जी नहीं भरता,
लगाओ मखमली आसान, मेरे सरकार आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं…..

एक बार गणपति का तू दीवाना बन,
जलवा जो देखना है तो मस्ताना बन,
एक बार नाम ले ले उसका तर जाएगा,
खाली हाथ आया है खाली ना जाएगा…..

वो जिसके घर मे आएंगे खुशियां भर भर के लाएंगे,
लगा दो फूलों की लड़ियाँ, मेरे सरकार आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं…..

हो चाहे महल या कुटिया सभी घर आज रौशन हैं,
गली चौबारे महकाओ, मेरे सरकार आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं…..

लगे घर मेरा मंदिर सा, गणेशा आए घर मेरे,
खुशी में झूमे घर आँगन, मेरे सरकार आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह