बिगड़ी तेरी बनाएगा नाम गणपति का

बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का,
संकट सभी मिटाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी बनाएगा,
संकट मिटाएगा,
कष्ट ना कभी तू पायेगा,
जो मन से तू गाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का….

मंगल मूरत मंगल कर दो,
सुख समृद्धि का हमको वर दो,
हाथ दया का सर पर धर दो,
भक्ति अपनी आठों पहर दो,
चलने को हमें सत्य डगर दो,
महिमा गाने को लय स्वर दो,
जब भी उसे बुलाएगा,
जब भी उसे बुलाएगा,
देरी नहीं लगाएगा,
चमत्कार दिखलायेगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनायेगा,
नाम गणपति का……

विध्न हरण मंगल के दाता,
पिता सदाशिव गिरिजा माता,
पहले तुम्ही को पूजा जाता,
तुम हो सबके भाग्य विधाता,
पैन पुष्प मोदक तुम्हे भाता,
कमला सरल तेरे गुण गाता,
मन में उन्हें बसाएगा,
मन में उन्हें बसाएगा,
करने दया वो आएगा,
नैया पार लगाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनायेगा,
नाम गणपति का…….

बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का,
संकट सभी मिटाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी बनाएगा,
संकट मिटाएगा,
कष्ट ना कभी तू पायेगा,
जो मन से तू गाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह