जन्म जन्म का साथ है गुरुदेव तुहारा

जन्म जन्म का साथ है गुरुदेव तुहारा

जन्म जन्म का साथ है, “गुरुदेव तुम्हारा” ll
अगर न मिलते, हमको सतगुरु, लेते जन्म दोबारा,
जन्म जन्म का ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जीवन का आधार है, तेरा एक सहारा l
अमृत सा रस देता है, सतगुरु नाम तुम्हारा l
गुरु जी को पा के, धन्य हुआ है, घर संसार हमारा,
जन्म जन्म का ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जिस मन में तेरा नाम है, सतगुरु जी भगवान l
उस प्राणी ने पा लिया, जैसे बैकुण्ठ धाम l
सतगुरु जी मेरे, रोम रोम ने, तेरा नाम पुकारा,
जन्म जन्म का ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

तेरे सिवा मेरे मन को सतगुरु, कुछ भी रहे न ध्यान l
हरपल तुझको ही ध्याऊँ, दे दो यह वरदान l
किरपा से तेरी, तीनो लोक में, होता है उजियारा,
जन्म जन्म का ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

तन मन धन सब वार दूँ, सतगुरु जी भगवान l
सतगुरु शक्ति दो मुझे, देकर शब्द नाम l
सतगुरु जी के, चरणों में है, बैकुण्ठ धाम हमारा,
जन्म जन्म का ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह