दोह।
सदगुरु जिनका नाम है,घट के भीतर धाम।
ऐसे दीन दयाल को, बारम्बार प्रणाम।।
परमेश्वर से गुरु बड़े तुम देखो वेद पुराण।
शेख फरीदा यूं कहे,गुरु कर गए भगवान।।

साधो रे..गुरु बिन घोर अंधेरा,संतो रे..गुरु बिन घोर अंधेरा।
जैसे मंदिर दीपक बिन सुना2 नहीं वस्तु का बेरा रे।।
गुरु बिन घोर अंधेरा…

(1)जब तक कन्या रहत कुंवारी,नहीं पति का फेरा रे।
आठों पहर रहत आनंद में,खेले खेल घनेरा रे।।
गुरु बिन घोर अंधेरा…

(2) मृगै नाभि बसे कस्तूरी,नहीं मृगे को बेरा रे।
गाफिल होय बन बन में डोले, सूंघे घास घनेरा रे।।
गुरु बिन घोर अंधेरा…

(3)पत्थर माही अग्नि व्यापे,नहीं पत्थर को बेरा रे।
चकमक चोट लगी गुरू गम की, फेंके आग घनेरा रे।।
गुरु बिन घोर अंधेरा…

(4)मांगे साहिब मिल्या गुरु पूरा,जागे भाग बलेरा रे।
कहत कबीर सुनो भाई साधो,गुरु चरणन में बसेरा रे।।
गुरु बिन घोर अंधेरा….

साधो रे गुरु बिन घोर अंधेरा,संतो रे गुरु बिन घोर अंधेरा।
जैसे मंदिर दीपक बिन सुना,2नहीं वस्तु का बेरा रे।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह