हर मंगलवार हमारे घर आया करो

हर मंगलवार हमारे घर आया करो,
बाबा आया करो फिर ना जाया करो……

लाल अटरिया बाबा लाल किवड़िया,
बाबा लाल ध्वजा फहराया करो,
हर मंगलवार हमारे घर आया करो…….

कंचन थाल कपूर की बाती,
बाबा जगमग ज्योत लगाया करो,
हर मंगलवार हमारे घर आया करो…….

मोती चूर मगज के लाडू,
बाबा रुच रुच भोग लगाया करो,
हर मंगलवार हमारे घर आया करो…….

राम लखन और भरत शत्रुघ्न,
बाबा संग में सीता को लाया करो,
हर मंगलवार हमारे घर आया करो…….

तुलसीदास आस रघुवर की,
बाबा भक्तों का मान बढाया करो,
हर मंगलवार हमारे घर आया करो…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी

संग्रह