मेरी सुनलो मारुति नंदन

मेरी सुनलो मारुति नंदन

मेरी सुनलो मारुति नंदन,
काटो मेरे दुख के बंधन,
हे महावीर बजरंगी,
तुम्हे कहते है दुख भंजन……

मुझ पर भी करुणा करना,
मैं आया शरण तुम्हारी
मैं जोड़े हाथ खड़ा हूँ,
तेरे दर का बना भिखारी
तुम सबसे बड़े भंडारी,
मैं पानी तुम हो चंदन,
हे महावीर बजरंगी,
तुम्हे कहते है दुख भंजन……

तेरा नाम बड़ा दुनिया में,
सब तेरा ही गुण गाये,
इस जग के सब नर नारी,
चरणों में शीष नवाए,
कर भव से पार मुझे भी,
हे बाबा संकट मोचन,
हे महावीर बजरंगी,
तुम्हे कहते है दुख भंजन…….

मैने तेरी आस लगाई,
बाबा हनुमान गुसाई,
जब भीड़ पड़ी भक्तो पे,
तूने ही करी सहाइ
वीरान करे है दुहाई,
प्रभु दीजो मोहे दर्शन,
हे महावीर बजरंगी,
तुम्हे कहते है दुख भंजन……

मेरी सुनलो मारुति नंदन,
काटो मेरे दुख के बंधन,
हे महावीर बजरंगी,
तुम्हे कहते है दुख भंजन……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह