तेरा कितना सुंदर नाम

तेरा कितना सुंदर नाम,
हनुमान बली बजरंगबली,
तेरा कितना सुंदर नाम,
हनुमान बली बजरंग बली…….

तेरा शनिवार को जन्म हुआ,
तेरा मंगल पूजा पाठ, हो पाठ,
हनुमान बली बजरंगबली,
तेरा कितना सुंदर नाम, हो नाम,
हनुमान बली बजरंगबली…….

बाबा ध्वजा नारियल तोपे चढ़ाए,
चढ़ावें लाला लंगोट, हो लंगोट,
हनुमान बली बजरंगबली
तेरा कितना सुंदर नाम, हो नाम,
हनुमान बली बजरंगबली……….

बाबा दाल चूरमा तोपे चढ़ाए,
हलवा पूरी को भोग, हो भोग,
हनुमान बली बजरंगबली,
तेरा कितना सुंदर नाम, हो नाम,
हनुमान बली बजरंगबली…….

बाबा मेवा मिश्री तोपे चढ़ाए,
बूंदी को प्रसाद, हो प्रसाद,
हनुमान बली बजरंगबली,
तेरा कितना सुंदर नाम, हो नाम,
हनुमान बली बजरंगबली…….

बाबा नर नारी तेरा ध्यान लगाए,
जयकारा लगावे संसार, हो संसार,
हनुमान बली बजरंगबली,
तेरा कितना सुंदर नाम, हो नाम,
हनुमान बली बजरंगबली…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह