अब तो भव से नाव हमारी पार करो मेरे श्याम

तर्ज – मैं तो तुम संग नैन मिलाके

अब तो भव से नाव हमारी,
पार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम……

हे बनवारी कृष्ण मुरारी,
विनती सुनलो आज हमारी,
मोर मुकुट पीताम्बर धारी,
हाथ बढाकर भक्तो का,
उद्धार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम,
अब तो भव से नांव हमारी,
पार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम…….

दुर्योधन का मान घटाए,
साग विदुर घर जाके खाए,
द्रोपती का तुम चिर बढ़ाए,
दृष्टि दया की हम पर भी,
एक बार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम,
अब तो भव से नांव हमारी,
पार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम…….

आ मुरली की तान सुना दो,
मधुबन सारा फिर गूंजा दो,
मेरे मन की प्यास बुझा दो,
मुरली से फिर अमृत की,
बौछार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम,
अब तो भव से नांव हमारी,
पार करो मेरे श्याम,
पार करो मेरे श्याम…….

Author: संजय मित्तल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह