मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी

भक्तिरस – BhaktiRas

हारे का सहारा मेरा श्याम सांवरा

Haare Ka Sahara Mera Shyam Sanwra – Lyrics in Hindi

खाटू श्याम जी अपडेट:
हारे का सहारा मेरा श्याम सांवरा

हारे का सहारा मेरा श्याम सांवरा – लिरिक्स

पाठ

हारे का सहारा मेरा श्याम सांवरा,
जिसने भी संकट में तुझको पुकारा,
दौड़ा चला आये मेरा श्याम सांवरा,
हारे का सहारा……

आये रोज़ दर पे लाखों सवाली,
दर से तुम्हारे कोई जाता ना खाली,
सबका नसीब बाबा तुमने संवारा,
दौड़ा चला आये मेरा श्याम सांवरा,
हारे का सहारा……

खाटू का राजा है तू लखदातार है,
तेरी शरण में झुकता सारा संसार है,
कितना है सुन्दर देखो खाटू का नज़ारा,
दौड़ा चला आये मेरा श्याम सांवरा,
हारे का सहारा……

तेरी अदा पे बाबा हम भी क़ुर्बान है,
नाम से तेरे बाबा मेरी पहचान है,
राणा है बाबा तेरी आँखों का तारा,
दौड़ा चला आये मेरा श्याम सांवरा,
हारे का सहारा……

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें