हम है श्याम के प्यारे बाबा श्याम हमारे

हम है श्याम के प्यारे बाबा श्याम हमारे

जब जब हार के श्याम को, कोई बुलाएगा,

तब तब लीले चढ़के, सांवरा आएगा |

बस विश्वास ये रखके, श्याम है मेरा,

तेरा वो बन जाएगा, हम है श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे ||

दिल में तेरे तू इनको बसा, चढ़ जाएगा फिर ऐसा नशा,

भूलेगा सब ये तेरी खता | मिल जाएगा फिर हर रास्ता,

जीवन का लेने लेगा मजा, हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे ||

दुनिया को भज वो लेगी मजा, इनको तू भज ये देगा मजा,

कोई ना ले चाहे तेरी खबर, संग ये चलेगा तेरी हर डगर |

गाने लगेगा तू ये फिर सदा, हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे ||

कहता है ये सबको सदा, करता है क्यों तू चिंता भला,

भरोसा तो कर अरे मैं हूँ ना, सब मुझपे छोड़ तुझे छोडूं ना |

करना है तुझको अहम फैसला, हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे ||

जब जब हार के श्याम को, कोई बुलाएगा,

तब तब लीले चढ़के, सांवरा आएगा |

बस विश्वास ये रखके, श्याम है मेरा,

तेरा वो बन जाएगा, हम हैं श्याम के प्यारे,

बाबा श्याम हमारे ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी

संग्रह