मिलने तुझसे आये बाबा सुनले खाटूवाले

मिलने तुझसे आये बाबा सुनले खाटूवाले,
कहती दुनिया सारी तुम हो हारे के सहारे,
मिलने तुझसे आये……..

सबने सताया मुझे सबने रुलाया,
मन की कभी अपने मैं कह ना पाया,
अपने जो भी थे हुए सब पराये,
दुःख में रोबिन के ना कोई काम आये,
फिर एक दिन तब किसी ने बताया,
जा खाटू तू अब वहां सबने पाया,
आया हूँ जो दर पे तेरे दूर करो अंधियारे,
कहती दुनिया सारी तुम हो हारे के सहारे,
मिलने तुझसे आये……….

मन से थी एक दिन ये आवाज़ आई,
कहाँ वो अदालत जहाँ हो सुनाई,
लाखों की किस्मत जो तुमने बनाई,
करी आस तुमसे लगन है लगाईं,
नज़रें हो मुझ पर अगर श्याम तेरी,
आकाश छू लू ये दुनिया हो मेरी,
करवा दो अब कीर्तन घर में मेटो कष्ट हमारे,
कहती दुनिया सारी तुम हो हारे के सहारे,
मिलने तुझसे आये………..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह