खाटू बुला रहा हैं किरपा नहीं तो क्या हैं

खाटू बुला रहा हैं किरपा नहीं तो क्या हैं

खाटू बुला रहा हैं, किरपा नहीं तो क्या हैं,
अब तक निभा रहा हैं, किरपा नहीं तो क्या हैं….

(तर्ज – वो दिल कहा से लाऊ तेरी याद जो भूला दे)

कोई साथ दे या ना दे, तूने दिया सहारा,
महसूस होता सिर पे, बस हाथ हैं तुम्हारा,
अब भी फिरा रहा हैं, किरपा नहीं तो क्या हैं,
खाटू बुला रहा हैं, किरपा नहीं तो क्या हैं….

कहते थे सारे मुझको, डूबेगी मेरी नईया,
पर मुझको क्या पता था, बन जाएगा खेवैया,
अब भी चला रहा हैं, किरपा नहीं तो क्या हैं,
खाटू बुला रहा हैं, किरपा नहीं तो क्या हैं….

औकात से भी तूने, लाखों गुना दिया हैं,
मिली ‘श्याम’ को जो सेवा, तेरा ये शुक्रिया हैं,
अब तक गवा रहा हैं, किरपा नहीं तो क्या हैं,
खाटू बुला रहा हैं, किरपा नहीं तो क्या हैं….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह