करता हूँ मैं तो चाकरी खाटू के श्याम की

सूरत सलोनी श्याम की दिल में मेरे बसी,
करता हूँ मैं तो चाकरी खाटू के श्याम की,
सूरत सलोनी श्याम की ……….

होता नहीं है प्रेम का सौदा है दर पे श्याम,
रीझे है भाव से हरी बनते हैं सबके काम,
बनते हैं सबके काम,,
रिश्तो की डोर श्याम से जुड़ती यूँही नहीं,
सूरत सलोनी श्याम की……….

लाखों की भीड़ में यहाँ रिश्ते बड़े अजीब,
कहने को साथ हैं खड़े दिखता कोई नहीं,
दिखता कोई नहीं,,
रिश्ता अगर हो श्याम से लगती कमी नहीं,
सूरत सलोनी श्याम की……….

सरल जुड़ा हूँ श्याम से भक्तो करो यक़ीं,
देता है साथ सांवरा होती फिकर नहीं,
होती फिकर नहीं,,
चलता है आगे साथ ये भटकु न मैं कभी,
सूरत सलोनी श्याम की……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह