हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी

तर्ज – तुम्ही मेरे मंदिर तुम्ही मेरी

बीच भंवर में नैया हमारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी…….

तेरा है भरोसा तेरा आसरा है,
इतना तो प्यारे तुम्हे भी पता है,
सब जानते हो हे चक्रधारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी……

तेरे सिवा मैं किसको बुलाऊँ,
किसपे मैं अपना जोर चलाऊँ,
झूठा दिखावा है ये दुनियादारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी…..

तुम्हे ही पुकारूँ बाट निहारूं,
पल पल मैं तेरा नाम उचारूं,
तुम्ही पे टिकी है नजरें हमारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी……

विश्वास मेरा टूटे ना स्वामी,
विनती यही है ना हो बदनामी,
बिन्नू से तेरी पुरानी है यारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी……

बीच भंवर में नैया हमारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह