श्याम तुमसे है मोहब्बत

श्याम तुमसे है मोहब्बत

दातार है तू दिलदार है तू,
तेरा नाम रटूं मेरा यार है तू,
ओ श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम ||

श्याम तुमसे है मोहब्बत,
तुम ही मेरी जिंदगी,
हर जनम में सेवा देना,
है यही अर्जी मेरी,
हर जनम में सेवा देना,
है यही अर्जी मेरी ||

बस तेरी रहमत मिले,
कुछ और ना मांगू प्रभु,
एक तुमसे है उम्मीदें,
और ना जानू प्रभु, जानू प्रभु,
तेरी ही किरपा से बाबा,
होंठों पर ये है हँसी,
हर जनम में सेवा देना,
है यही अर्जी मेरी ||

जब जनम लूँ श्याम बाबा,
बस तेरा परिवार हो,
ना मैं माँगू झूठी दौलत,
प्रेम और सत्कार हो,
तेरा प्यार हो,
तेरा ही गुणगान गाउँ,
तुमसे हो मेरी दिल्लगी,
हर जनम में सेवा देना,
है यही अर्जी मेरी ||

मेरा हर अरमान पूरा,
करते हो तुम चाव से,
मुझको भव से पार किया है,
तुमने अपनी नाँव से,
बड़े चाव से,
सोनी ये अरमान मेरा,
दिल में हो सूरत तेरी,
हर जनम में सेवा देना,
है यही अर्जी मेरी ||

श्याम तुमसे हैं मोहब्बत,
तुम ही मेरी जिंदगी,
हर जनम में सेवा देना,
है यही अर्जी मेरी,
हर जनम में सेवा देना,
है यही अर्जी मेरी ||

Author: Akansha Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली

संग्रह