बाकी तू जाने

बाकी तू जाने

तेरा चिंतन मैं करता हूँ,
मेरी चिंता तू कर प्यारे,
मैं फेरू बस तेरी माला,
तू कर मेरी फिकर प्यारे ||

मैं जपूँ श्याम तेरा नाम,
मैं जपूँ श्याम तेरा नाम,
बाकी तू जाने,
तेरा सुमिरन मेरा काम,
बाकी तू जाने,
तू जाने तू जाने तू जाने,
श्याम मेरे सब तू जाने,
मैं हो गया तेरा गुलाम,
बाकी तू जाने,
मै जपूँ श्याम तेरा नाम,
बाकी तू जाने ||

तेरी सहारे चलती है,
मेरे परिवार की नैय्या,
तू पतवार है मेरी बाबा,
तू ही मेरा खेवैीया
तेरा दामन लिया है थाम,
बाकी तू जाने,
मै जपूँ श्याम तेरा नाम,
बाकी तू जाने ||

मैं इस मन को क्यों उलझाऊ,
माया के बंधन में,
मेरा हर पल मौज से गुज़रे,
श्याम तेरे वंदन में,
तेरे नाम के पियू मैं जाम,
बाकी तू जाने,
मै जपूँ श्याम तेरा नाम,
बाकी तू जाने ||

शीश के दानी शीश मेरा रहे,
सदा तेरे पाव में
लखदातार स्वर्ग मेरा है,
तेरी करुणा की छाओ में,
मैं करू यही आराम,
बाकी तू जाने,
मै जपूँ श्याम तेरा नाम,
बाकी तू जाने ||

मैं जपूँ श्याम तेरा नाम,
मै जपूँ श्याम तेरा नाम,
बाकी तू जाने,
तेरा सुमिरन मेरा काम,
बाकी तू जाने,
तू जाने तू जाने तू जाने,
श्याम मेरे सब तू जाने,
मैं हो गया तेरा गुलाम,
बाकी तू जाने,
मै जपूँ श्याम तेरा नाम,
बाकी तू जाने ||

Author: Sandeep Bansal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह