सांवरे की महफ़िल को

सांवरे की महफ़िल को

सांवरे की महफ़िल को,
सांवरा सजाता है,
किस्मत वालो के,
घर में श्याम आता हैं ||

गहरा हो नाता बाबा का जिनसे,
मिलने को बाबा आता है उनसे,
उनका वो साथी बन जाता है,
साँवरे की महफ़िल को,
सांवरा सजाता है,
किस्मत वालो के,
घर में श्याम आता हैं ||

कृपा बरसती है जिसपे इसकी,
तक़दीर लिखता हाथो से उसकी,
गम का अंधेरा छट जाता है,
साँवरे की महफ़िल को,
सांवरा सजाता है,
किस्मत वालो के,
घर में श्याम आता हैं ||

भजन सुनाते जो इसको प्यारे,
उसके तो परिवार के वारे न्यारे,
मंदिर सा घर बन जाता है,
साँवरे की महफ़िल को,
सांवरा सजाता है,
किस्मत वालो के,
घर में श्याम आता हैं ||

कुछ भी असंभव होता नही है,
महफ़िल में इसकी होता यही है,
सब कुछ सुनील यहाँ मिल जाता है,
साँवरे की महफ़िल को,
सांवरा सजाता है,
किस्मत वालो के,
घर में श्याम आता हैं ||

सांवरे की महफ़िल को,
सांवरा सजाता है,
किस्मत वालो के,
घर में श्याम आता हैं ||

Author: Sunil Sharma

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह