( शबरी जोहे वाट राम की, शबरी जोहे वाट, xll
*आएँगे मेरे द्वार राम जी, आएँगे मेरे द्वार,
शबरी जोहे वाट राम की, शबरी जोहे वाट, xll )

मेरी, झोंपड़ी के भाग, आज खुल जाएँगे,
राम आएँगे ll
राम, आएँगे आएँगे, राम आएँगे ll
मेरी, झोंपड़ी के भाग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
^
राम आएँगे तो, अँगना सजाऊँगी l
दीप जलाके, दिवाली मैं मनाऊँगी ll
मेरे जन्मो के, सारे पाप, मिट जाएँगे,
राम आएँगे,,,
मेरी, झोंपड़ी के भाग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
^
राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगी l
मीठे मीठे मैं तो, भजन सुनाऊँगी ll
मेरी जिंदगी के, सारे दुःख, मिट जाएँगे,
राम आएँगे,,,
मेरी, झोंपड़ी के, भाग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
^
मैं तो रूचि रूचि, भोग लगाऊँगी l
मीठे मीठे बेर, प्रभु को खिलाऊँगी
गुरु कृपा से, भाग मेरे, खुल जाएँगे,
राम आएँगे,,,
मेरी, झोंपड़ी के, भाग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
^
मेरा जनम, सफल हो जाएगा l
तन झूमेगा और, मन गीत गाएगा ll
संग, सीता जी को, प्रभु श्री, राम लाएँगे,
राम आएँगे,,,
मेरी, झोंपड़ी के, भाग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Author: अनिलरामूर्तिभोपाल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

सफला एकादशी

सोमवार, 15 दिसम्बर 2025

सफला एकादशी
गुरु गोविंद सिंह जयंती

शनिवार, 27 दिसम्बर 2025

गुरु गोविंद सिंह जयंती
पौष पूर्णिमा

शनिवार, 03 जनवरी 2026

पौष पूर्णिमा
षटतिला एकादशी

बुधवार, 14 जनवरी 2026

षटतिला एकादशी
मकर संक्रांति

बुधवार, 14 जनवरी 2026

मकर संक्रांति
जया एकादशी

सोमवार, 26 जनवरी 2026

जया एकादशी

संग्रह