आज भोलेनाथ पधारे है

आज भोलेनाथ पधारे है,
हम भक्तों के भाग्य जगे है,
वारे न्यारे है….

कोई गंगाजल लाये,
इनका अभिषेक कराये,
कमल के फूल से भगतों,
सजाए आज इनको,
भांग धतूरा बेलपत्र इन्हें,
लगते प्यारे है,
आज भोलेनाथ पधारे है…..

मेरे भोलेनाथ जैसा,
नही कोई और ऐसा,
बैठ गंगा के किनारे,
भगतों के है रखवारे,
मुखड़ा ऐसे चमचम चमके,
ज्यूँ चाँद सितारे है,
आज भोलेनाथ पधारे है…….

लगा दरबार बैठा,
बड़ा दातार बैठा,
अरज जिसने है लगाई,
करी है तुरत सुनाई,
पल में भंडारे ये भरता,
जो नाम पुकारे है,
आज भोलेनाथ पधारे है…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह