भोले तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है

भोले तेरे भक्तों को,
तेरा ही सहारा है,
भोले भगतों को,
तेरा ही सहारा है,
बाबा तेरे भक्तों को,
तेरा ही सहारा है,
भोले तेरे भक्तों को…….

आशा निराशा ने,
घेरा परेशान हूँ,
कैसे बचूं इनसे,
आखिर इंसान हूँ,
तेरी दया के बिना,
ओ बाबा तेरी दया के बिना,
अपना ना गुजारा है,
तेरी दया के बिना,
ओ बाबा तेरी दया के बिना,
भोले भगतों को,
तेरा ही सहारा है……..

मालिक तेरे जग का,
अंदाज निराला है,
भक्तों को पीना पड़ा,
यहाँ ज़हर का प्याला है,
पर वो कभी डरे,
जिन्हे साथ तुम्हारा है,
भोले भगतों को,
तेरा ही सहारा है……

किसको कहें अपना,
अपने भी बेगाने हैं,
फुरसत नहीं इनको,
मतलब के दीवाने हैं,
प्रेमी अपने मिला,
ओ बाबा प्रेमी अपने मिला,
जो तुझको दुलारा है,
भोले भगतों को,
तेरा ही सहारा है……..

मीत बनो मेरे,
हमें तेरी जरूरत है,
अपनों के खातिर सुना,
तुम्हे फुरसत ही फुर्सत है,
नंदू तेरी ख़ातिर,
ओ बाबा नंदू तेरी ख़ातिर,
भोले भगतों को,
तेरा ही सहारा है……..

भोले तेरे भक्तों को,
तेरा ही सहारा है,
भोले भगतों को,
तेरा ही सहारा है,
बाबा तेरे भक्तों को,
तेरा ही सहारा है,
भोले तेरे भक्तों को…………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ

संग्रह