भोले तेरी कृपा से युग आते युग जाते है

( शिव समान दाता नहीं, विपती विदारण हार,
लज्जा मोरी राखियो, शिव नंदी के असवार॥ )

भोले तेरी कृपा से युग आते युग जाते है,
युगो युगों से ब्रम्हा विष्णु हे शिव तेरे गुण गाते है,
भोले तेरी कृपा से युग आते…..

शिव नाम प्यारा मेरा शिव नाम प्यारा,
सबसे है न्यारा मेरा मेरा शिव नाम प्यारा….

हर युग का तू रचैता है,
हर पल तू संग रहता है,
कर्मो का फल तू देता है,
बदले में कुछ न लेता है,
ओ भोले सबसे निराले तेरे काम हां काम रे,
भोले तेरी कृपा से युग आते…..

जीवन तो बहती धारा है,
धारा का तू किनारा है,
जन्मों का संगी साथी हैं,
तू ही पिता हमारा हैं,
ओ भोले सबसे बड़ा है तेरा नाम हां नाम रे,
भोले तेरी कृपा से युग आते…..

तेरे नाम का उच्चारण है,
मुक्ति तू ही निवारण है,
आदी पुरुष शम्भू है,
सृष्टि का करता कारण है,
ओ भोले जपते तुझे सुबह शाम हां शाम रे,
भोले तेरी कृपा से युग आते…..

Author: डॉ सजन सोलंकी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह