दर पे बुला लीजिए

अब कभी मुझसे रूठे नहीं ऐसी किस्मत सजा दीजिए,
हे महाकाल राजा मुझे अपने दर पे बुला लीजिए……

रंग लाती नहीं इसलिए भोले बाबा ये अर्जी मेरी,
कैसे आऊं नगरिया तेरी होगी जब तक ना मर्जी तेरी,
शीश आकर झुकाऊं तुम्हें ऐसे योग लगा दीजिए,
हे महाकाल राजा मुझे अपने दर पे बुला लीजिए……

देख पाए ना मेरे सिवा मेरे शंभू जमाना तुझे,
अपनी नगरी घुमाना मुझे अपनी बातें बताना मुझे,
भक्तों के साथ शंभू मेरे वक्त थोड़ा बिता लीजिए,
हे महाकाल राजा मुझे अपने दर पर बुला लीजिए……

हम पे नजरे करम कीजिए भूलके मेरी नादानियां,
वक्त मेरा सुधर जाएगा जो करोगे मेहरबानियां,
भोले भाले से मेरे प्रभु अब तो मेरा भला कीजिए,
हे महाकाल राजा मुझे अपने दर पर बुला लीजिए……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह