मगन हुए हैं भोलेनाथ आई है शिवरात्रि

सावन का महीना बहना घटा उठी,
मेरी बहना मगन हुए हैं भोलेनाथ आई है शिवरात्रि…..

रिमझिम रिमझिम बुंदिया पड़ी,
मेरी बहना पर्वत पर झूमे भोलेनाथ आई है शिवरात्रि…..

जल का तो लोटा ले लो हाथ में,
मेरी बहना मंदिर में भोले को नवाओ आई है शिवरात्रि…..

भांग धतूरा और बेल पाती,
मेरी बहना भोले को देओ रे चढ़ाए आई है शिवरात्रि……

सास ननंद ले लो साथ में,
मेरी बहना भोले के भजन सुनाओ आई है शिवरात्रि……

गौरा मैया भोले के साथ में,
मेरी बहना डमरू बजे है कैलाश में आई है शिवरात्रि….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह