महाकाल की लगन

मोहे लागी रे लगन महाकाल की लगन
तुम्हारे नाम से किस्मत मेरी सजा लू मैं-2
तुम्हारे चरणों को ही अपना घर बना लू मैं,
मुझे कर गई मगन-2 महाकाल की लगन।

1:– मेरी लगन सहारा बन मुझे संभालेगी ,
मेरी बलाए मेरे दुख लगन ही टालेगी ,
मेरी लगन मेरी भक्ति का ये सिला देगी-2
मेरे महाकाल से मुझको भी ये मिला देगी ,
दे गई दीवानापन -2 महाकाल की लगन।
मोहे लागी रे……

2 :– आता हूं दर तेरे पल भर के लिए ,
थोड़ा अपने लिए थोड़ा घर के लिए ,
अपनी किस्मत पर तेरी नजर के लिए ,
सामने तेरे दुनिया को भूल जाऊ में -2
तेरा हो जाता हु उम्र भर के लिए ,
बदल गया ये जीवन-2 महाकाल की लगन।
मोहे लागी रे……

3:– मैं धूल बनके तेरी राह में बिखर जाऊं ,
मैं फूल बनके तेरी राह में बिखर जाऊं,
रहू मैं पास तेरे भक्ति ऐसी कर जाऊं-2
तेरे चरणों से लगके भोले मैं भी तर जाऊं,
भक्तिमय करे है मन-2 महाकाल की लगन ।
मोहे लागी रे……।

मोहे लागी रे लगन महाकाल की लगन …..।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा

संग्रह