वादा करले भोलेनाथ छोड़ोगे ना हाथ

तर्ज – देना हो तो दीजिये

वादा कर ले भोले,
छोड़ोगे ना हाथ,
ये साँस चलेगी जब तक,
ये साँस चलेगी जब तक,
तू रहेगा मेरे साथ,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ…..

इसी जनम की जानू बाबा,
आगे का किसने देखा,
तेरी किरपा रहे जो मुझ पर,
बदले जन्मों की रेखा,
ये जीवन सुधर गया तो,
ये जीवन सुधर गया तो,
करूँ अगले जनम की बात,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ……

तेरा साथ रहे तो बाबा,
भव से मैं तर जाऊंगा,
जनम मरण के इन फंदो से,
मुक्ति मैं पा जाऊंगा,
बस एक दफा तू धर दे,
बस एक दफा तू धर दे,
तेरी किरपा का हाथ,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ……

अंत समय सांसो के सुर में,
कान्हा गीत तुम्हारे हो,
‘हर्ष’ मेरी आंखों के आगे,
तुम ही मीत हमारे हो,
ये जीवन सफल बना दे,
ये जीवन सफल बना दे,
बस इतनी है फरियाद,
वादा कर ले साँवरे,
छोड़ोगे ना हाथ……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह