धनवानो का मान जगत में निर्धन का सम्मान नहीं,
हे नारायण मुझे बता दो निर्धन क्या इंसान नहीं…..

एक को देते सुख का साधन दूजे को दुख देते हो,
हम भी तो लेते नाम तुम्हारा हमको क्यों नहीं देते हो,
शाम सवेरे माला फेरे फिर कोई आराम नहीं,
हे नारायण मुझे बता दो निर्धन क्या इंसान नहीं…..

किसी के पास में हीरा मोती किसी की फट रही धोती है,
कोई तो खावे दूध मलाई किसी को सूखी रोटी है,
कोई तो सोता टूटी झोपड़िया चारपाई में बांन नहीं,
हे नारायण मुझे बता दो निर्धन क्या इंसान नहीं…..

तुम्हारी भक्ति करने से बेहतर नी भी तर जाते हैं,
सहारा कोई दे ना सके तो डूब भवर में जाते हैं,
हम गरीब को जहान पहुंचा दो सुखी रहे कोई दुखी नहीं,
नारायण हमें बता दो निर्धन क्या इंसान नहीं…..

सत्य धर्म उठ गया यहां से झूठों को भरमाया है,
जिसके हाथ में होती लाठी वही भैंस ले जाता है,
प्रेमचंद कहे इसी भजन में बिना भजन उद्धार नहीं,
हे नारायण हमें बता दो निर्धन क्या इंसान नहीं…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह