घर में आओ लक्ष्मी माता

घर में आओ लक्ष्मी माता,
आओ पधारो श्री गणराजा ।
घर में आओ लक्ष्मी माता,
आओ पधारो श्री गणराजा ।।

दीवाली का त्यौहार आया,
हमने घर को दीपो से सजाया ।
माँ मेरे घर आना भक्तो को भूल न जाना,
सबके घर में चरण धर जाना ।।

घर में आओ लक्ष्मी माता ।
आओ पधारो श्री गणराजा ।।

धन की देवी सबको दौलत देती, दीवाली का उपहार देती,
हो खुशिया देती उमंगें देती, सुखो का संसार देती ।
माँ मेरे घर आना खुशियों से इससे सजाना,
पावन भक्तो का घर कर जाना ।।

घर में आओ लक्ष्मी माता ।
आओ पधारो श्री गणराजा ।।

कमला सन माँ सबपे ममता लुटाती,
देवा गणपति है मंगल मूर्ती ओ,
लक्ष्मी माँ भंडारे भारती,
देवा है कामना पूर्ति ।
माँ मेरे घर आना हाथ जोडू भूल न जाना,
खाली झोली सभी की भर जाना ।।

घर में आओ लक्ष्मी माता ।
आओ पधारो श्री गणराजा ।।

दीवाली का त्यौहार आया,
हमने घर को दीपो से सजाया ।
माँ मेरे घर आना भक्तो को भूल न जाना,
सबके घर में चरण धर जाना ।।

Author: तृप्ति साक्या

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह