श्री नर्मदा आरती

ॐ जय जगदानन्दी, मैया जय आनन्द कन्दी ।
ब्रह्मा हरिहर शंकर रेवा शिव , हरि शंकर रुद्री पालन्ती॥

॥ॐ जय जय जगदानन्दी..॥

देवी नारद शारद तुम वरदायक, अभिनव पदचण्डी।
सुर नर मुनि जन सेवत, सुर नर मुनि शारद पदवन्ती॥

॥ॐ जय जय जगदानन्दी..॥

देवी धूमक वाहन, राजत वीणा वादयन्ती।
झूमकत झूमकत झूमकत झननना झननना रमती राजन्ती॥

॥ॐ जय जय जगदानन्दी..॥

देवी बाजत ताल मृदंगा सुरमण्डल रमती।
तोड़ीतान तोड़ीतान तोड़ीतान तुरड़ड़ तुरड़ड़ तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती॥

॥ॐ जय जय जगदानन्दी..॥

देवी सकल भुवन पर आप विराजत, निशदिन आनन्दी।
गावत गंगा शंकर,सेवत रेवा शंकर , तुम भव मेटन्ती॥

॥ॐ जय जय जगदानन्दी..॥

मैया जी को कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
अमर कंठ विराजत, घाटन घाट कोटी रतन जोती॥

॥ॐ जय जय जगदानन्दी..॥

मैया जी की आरती निशदिन पढ़ि पढ़ि जो गावें।
भजत शिवानन्द स्वामी मन वांछित फल पावें॥

॥ॐ जय जय जगदानन्दी..॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह