मैया दरश दिखाने आना,
मैया भोग लगाने आना,
मैया पाप हमारे मिटाना,
मैया दुष्कर्मो से बचाना,
भूल ना जाना शेरावालिये….

जय माता दी सारे बोलो जय माता दी..

बिन पतवार की कश्ती जैसा,
ये जीवन है हमारा,
ये जीवन है हमारा,
देखे जहा हम मुड़के देखे,
चारो तरफ अँधियारा,
मैया राह बताने आना,
मैया दिप जलने आना,
मैया हर उलझन सुलझाना,
मैया नैया पार लगाना,
भूल ना जाना शेरावालिये……

जय माता दी सारे बोलो जय माता दी..

सारी दुनिया बेगानी है,
कोई नही है सहारा,
हम सारे मूरख अज्ञानी,
ज्ञान का दो उजियारा,
मैया लाल चुनरिया उड़ाना,
मैया शरण में अपनी बिठाना,
मैया हमको ना ठुकराना,
मैया हमको कभी ना रुलाना,
भूल ना जाना शेरावालिये…….

जय माता दी सारे बोलो जय माता दी..

मैया दरश दिखाने आना,
मैया भोग लगाने आना,
मैया पाप हमारे मिटाना,
मैया दुष्कर्मो से बचाना,
भूल ना जाना शेरावालिये…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह