अरी री मैं तो व्रत करूंगी गुड़गांवा के मेले में,
गुड़गांवा के मेले में शीतला के मेले में,
अरी री पीलो सो झंडा मैया के मेले में,
अरी री मैं तो व्रत करूंगी गुड़गांवा के मेले में…..

वो आई वो आई मेरी मात शीतला वो आई,
ले आओ ले आओ कोई जल के लोटे के आओ,
अरे रे मैया को निल्हादो,
हो दाती को निल्हादो,
सोमवार के मेले में,
अरी री मैं तो व्रत करूंगी गुड़गांवा के मेले में…..

अरे वो आई वो आई मेरी मात मसानी वो आई,
ले आओ ले आओ मेरी मा के लड्डू ले आओ,
अरे री मैया को चढ़ादो,
दाती को खिला दो,
बुधवार के मेले में,
अरी री मैं तो व्रत करूंगी गुड़गांवा के मेले में……

वो आई वो आई मेरी मात कालका वो आई,
ले आओ ले आओ मेरी मा के बकरे ले आओ,
ले आओ ले आओ कोई काला बकरा ले आओ,
अरे री काली पे चढ़ा दो,
अब्ला पे चढ़ा दो शनिवार के मेले में,
अरी री मैं तो व्रत करूंगी गुड़गांवा के मेले में……

वो आई वो आई मेरी मात कसुमी वो आई,
ले आओ ले आओ मैया के बताशे ले आओ,
अरे री दाती पे चढ़ा दो,
शनिवार के मेले में,
अरी री मैं तो व्रत करूंगी गुड़गांवा के मेले में…..

अरे वो आए वो आए मेरे सैयद बाबा वो आए,
वो आए वो आए मेरे जैन के बाबा वो आए,
ले आओ ले आओ बाबा कि चादर ले आओ,
ले आओ ले आओ कोई खील बताशे ले आओ,
अरे री पीरो के चढ़ा दो वीरवार के मेले में,
अरी री में तो व्रत करूंगी गुड़गांवा के मेले में…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह