नई सदी की खुशियां पाने आए है,
मैया तेरे दर दीवाने आए है………

पिछले बरस तुमने मुझसे, वादा किया था आद भवानी,
वादा किया था आद भवानी,,
चेहरे पे मुस्काने दूंगी, ले लूंगी आंखों का पानी,
तुझको उसकी याद दिलाने आए है,
मैया तेरे दर दीवाने आए है………

तेरी किरपा की गंगा से, एक बूंद हमको मिल जाए,
सूखे हुए दिलों की बगिया, तेरी दया से मां खिल जाए,
जन्म जन्म की प्यास बुझाने आए है,
मैया तेरे दर दीवाने आए है………

ये सारा संसार भवानी, तेरे चरणों का है पुजारी,
खाली झोली भरदे सबकी, मांग रहे ही दया तुम्हारी,
हम ललित फरियाद सुनाने आए है,
मैया तेरे दर दीवाने आए है………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह