अंगना पधारो श्री गणेश जी

प्रथमे गुरूजी को वंदना द्वितीये आदि गणेश
त्रितिये सिमरु शारदा मेरे कारज करो हमेश

आओ आओ गजानन गणेश जी
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी

प्रथमे तुमको जो भी ध्यावे
रिद्धि सिद्धि का फल वो पावे
तुम काटो सकल कलेश जी
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी

जय जय जय गणराज तुम्हारी
कृपा कर दो जाये बलिहारी
तुम रहना साथ हमेश जी
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी

आओ आओ गजानन गणेश जी
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी

Author: पं. शान दुबे

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह