देखो ब्रम्हा और विष्णु महेश निकले

देखो ब्रम्हा और विष्णु महेश निकले ,
सारे संकट को हरने गणेश निकले ,

देखो ब्रम्हा की महिमा निराली है,
उनके संग मे सरस्वती विराजी हैं ,
उनके मुख से चारो वेद निकले,
सारे संकट

देखो विष्णु जी की महिमा निराली है ,
उनके संग में लक्ष्मी विराजी हैं ,
उनके हाथों से धन के कुबेर निकले,
सारे संकट

देखो भोले की महिमा निराली है ,
उनके संग में पार्वती विराजी हैं ,
उनकी जटा से गंगा की धार निकले,
सारे संकट

देखो रामजी की महिमा निराली है ,
उनके संग मे सीता जी विराजी हैं ,
इनके बाणो से रावण के प्राण निकले,
सारे संकट

देखो कृष्ण जी की महिमा निराली है ,
उनके संग में राधा जी प्यारी हैं ,
इनके मुख से गीता का ज्ञान निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह