हे गणपति शिव नंदन जरा मुझपे उपकार करो

हे गणपति शिव नंदन जरा मुझपे उपकार करो
पुजू मै प्रथम तुमको मेरी पूजा स्वीकार करो
हे गणपति शिव नंदन……..

तुम हो सहायक सबके गजानन तुम ही सिरजनहार
समय बुरा ना उस पर आये ध्याये जो बारम्बार
निस दिन मै करू वंदन दुखो का सर से भार हरो
हे गणपति शिव नंदन………

खुशिया उस घर मंगल गाये वास तेरा हो जहाँ
दुःख की परछाई नहीं आये बरसे जहाँ महिमा
मुझपर भी दया करो सुखी मेरा संसार करो
हे गणपति शिव नंदन……

ज्योतिमई है छवि तुम्हारी नाश करे अंधकार
विश्व क पालक तुम गणनायक खुशियों के तुम सार
सबका हित करते हो प्रभु मेरा उद्धार करो
हे गणपति शिव नंदन…….

तुम आनंद हो परमानन्द हो सभी सुखो का सार
विघ्न विनाशक गानों के शासक पूजे तुम्हे संसार
करते विनती तुमसे हमारा भी अब ध्यान धरो
हे गणपति शिव नंदन…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह