कान्हा तेरी बंसी मेरे मन भा गई

कान्हा तेरी बंसी मेरे मन भा गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई…..

श्याम सलोना है सलोना तेरा भेस है,
काला काला रंग, तेरे काले काले केश हैं,
श्याम तेरी बंसी मेरा चैन ले गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई……

रास रचाया तूने जमुना के तीर पे,
नाग नथैया जमुना का काला नीर है,
श्याम तेरी बंसी मुझे घायल कर गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई…..

बंसी बजाई तूने कदम की डाल पे,
रास रचाया तूने सखियों के साथ मे,
श्याम तेरी बंसी दीवाना कर गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई…..

जो जो तूने गीता के दिए थे उपदेश,
वही उपदेश लेके आना मेरे देश,
तेरे उपदेश मेरे मन भा गए,
एक बार सुख देके दुख दे गए,
कान्हा तेरी बंसी मेरे मन भा गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह