हे प्रथमेश्वर गौरी के नंदन

ॐ गं गणपतये नमः, ॐ गं गणपतये नमः,
ॐ गं गणपतये नमः, ॐ गं गणपतये नमः,
हे प्रथमेश्वर, गौरी नंदन, सौ सौ बार करूँ तुझे वंदन,
तेरी पूजा करता जो पहले, भरता भंडारे शिव नंदन,
हे प्रथमेश्वर, गौरी नंदन, सौ सौ बार करूँ तुझे वंदन….

हर पूजा में सबसे पहले, तेरा जो वंदन करता देवा,
उसके सिद्ध काज सब करके, बाधाएँ तू हरता देवा,
ॐ गं गणपतये नमः, ॐ गं गणपतये नमः,
ॐ गं गणपतये नमः, ॐ गं गणपतये नमः,
भुवन पति है, बुद्धि विधाता, सुमिरे तुमको शुभगुणकानन,
हे प्रथमेश्वर, गौरी नंदन, सौ सौ बार करूँ तुझे वंदन,
तेरी पूजा करता जो पहले, भरता भंडारे शिव नंदन,
हे प्रथमेश्वर, गौरी नंदन, सौ सौ बार करूँ तुझे वंदन….

मात पिता का, फेरा लगाया, तूने उन्हें ब्रह्माण्ड मान के,
प्रसन्न हुए तब मात पिता उन्हें, अद्भुद बुद्धिमान जान के,
ॐ गं गणपतये नमः, ॐ गं गणपतये नमः,
ॐ गं गणपतये नमः, ॐ गं गणपतये नमः,
माटी तेरा जो सानिध्य पाए, बन जाएँ प्रभु क्षण में चन्दन,
हे प्रथमेश्वर, गौरी नंदन, सौ सौ बार करूँ तुझे वंदन,
तेरी पूजा करता जो पहले, भरता भंडारे शिव नंदन,
हे प्रथमेश्वर, गौरी नंदन, सौ सौ बार करूँ तुझे वंदन……

तेरी अर्चना जग में निराली, सिद्ध काज कर देने वाली,
भक्तों को देकर तूने शुभ वर, क्षण में उनकी विघ्न है टाली,
ॐ गं गणपतये नमः, ॐ गं गणपतये नमः,
ॐ गं गणपतये नमः, ॐ गं गणपतये नमः,
विघ्न हमारे भी सब हर लेना, विघ्न विनाशक मेरे भगवान्,
हे प्रथमेश्वर, गौरी नंदन, सौ सौ बार करूँ तुझे वंदन,
तेरी पूजा करता जो पहले, भरता भंडारे शिव नंदन,
हे प्रथमेश्वर, गौरी नंदन, सौ सौ बार करूँ तुझे वंदन……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह