हे शुभकारी हे सुखदायक

हे शुभकारी हे सुखदायक,
जग दाता जगदीश्वर तुम हो,
हे शुभकारी हे सुखदायक,
जग दाता जगदीश्वर तुम हो,
गौरी नंदन गणपती देवा,
गौरी नंदन गणपती देवा,
परम पिता परमेश्वर तुम हो,
हे शुभकारी हे सुखदायक……

जिसके मन में पीत तुम्हारी,
जिसके लब पर नाम तुम्हारा,
उसको तुमने राह दिखाई,
भव सागर से पार उतारा,
सिद्धिविनायक जय हो तुम्हारी ,
सिद्धिविनायक जय हो तुम्हारी ,
सबसे बड़ा ज्ञानेश्वर तुम हो,
हे शुभकारी हे सुखदायक,
जग दाता जगदीश्वर तुम हो ,
हे शुभकारी हे सुखदाता……

हे जग वंदन हे गणनायक,
सबके कष्ट मिटाओ तुम्ही,
बीच भवर में जिसकी नैय्या,
उसको पार लगाओ तुम ही,
मंगलमूर्ति भाग्यविधाता,
मंगलमूर्ति भाग्यविधाता,
जीवन के हर पथ पर तुम हो,
हे शुभकारी हे सुखदायक,
जग दाता जगदीश्वर तुम हो ,
हे शुभकारी हे सुखदाता……

क्या क्या गाऊ गुण में तुम्हारे,
सौ पुकार किये है तुमने,
चलते चलते उलझ गया हो,
तुमसे मुक्ति पायी उसने,
गंगा जैसा उज्वल निर्मल,
गंगा जैसा उज्वल निर्मल,
शीतलता का सागर तुम हो,
हे शुभकारी हे सुखदायक,
जग दाता जगदीश्वर तुम हो ,
हे शुभकारी हे सुखदाता……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह