हम आये है तेरे द्वार

हम आये है तेरे द्वार गिरजा के ललना ,
हो देवो के सरदार गिरजा के ललना ,
करने दीदार दीदार दीदार दीदार गिरजा के ललना ,
अरे दे ताली दे ताली नाचे रे सब भक्त तेरे अंगना,
हम आये हैं तेरे द्वार….

लंबोदर गजबदन गजानन, लाये खुशहाली,
महक उठे वन उपवन खेतन, आई हरियाली,
अरे झूम झूम के भगता तेरी करते वंदना,
अरे दे ताली दे ताली,
हम आये हैं….

तीजा रही उपासी गौरा, सह के कठिन कलेश
लगत चौथ चंदा के नाईं, पूजे गौर गणेश
अरे लालन बनके महा शक्ति के,झूले झूलना
अरे दे ताली,
हम आये हैं ….

घर घर मे तुम आये गणपति, हो रही जै जैकार
ये बेनाम खड़ा कर जोरे, ले फूलन के हार
अपने इस संदीप को गणपति, दाता न भूलना
अरे दे ताली ,
हम आये हैं तेरे….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह