मेरे जीवन की एक वक्त के सत्य घटना को साझा करता ये गीत –

सहारे अब सभी छूटे ना कोई काम आया है,
पकड़कर प्रभु तेरा दामन तुझे अपना बनाया है।।

भरोसा दोस्तों पर था यकीनन काम आयेंगे,
मगर जब थी जरुरत तब हमें सबने भुलाया है।।

देखकर दौर मुश्किल का कलेजा कंप गया मेरा,
मदद मांगी मैने सबसे मगर कुछ ना पाया है।।

भूलकर स्वप्न सी दुनिया हकीकत में मुसीबत थी,
अचानक वक्त ने हमको मुकद्दर तक सताया है ।।

लौटकर इस जमाने से तेरे आंचल मे आया हूं,
आज ‘आर्यन’ ने ह्रदय का राज सारा बताया है ।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह