जय जय गणपति गौरी नंदन

जय जय गणपति गौरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु,
तुम रिद्धि सिद्धि के हो दाता,
हम भक्तन पर बलिहारी प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु

ब्रम्हा विष्णु शिव ध्यान धरे,
मिल देवता सब सम्मान करे,
हम करते है वंदन तेरा,
और आए शरण तिहारी प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु

हम आस लगाए बैठे है,
तेरा ध्यान लगाए बैठे है,
भक्तन को सच की राह दिखा,
और सबको पार लगाना प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु

शिव शंकर ने वरदान दिया,
तुम प्रथम ही पूजे जाओगे,
मैंने भी प्रथम तुम्हे पूजा है,
मुझे भव से पार लगाना प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु

तीनों लोको में तुम जैसा,
दूजा कोई देव ना दानी है,
जो कोई लाये मुरादें प्रभु,
पूरी सब तुम कर देना प्रभु,
जय जय गणपति गौंरी नंदन,
हम आए शरण तिहारी प्रभु

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह