लिए जाओ गणपति जी का नाम

पूरे होंगे तुम्हारे काम,
लिए जाओ गणपति का नाम,
बोलो ॐ गणेशाय नमः
बोलो ॐ गणेशाय नमः
इस लोक से उस लोक,
निराली है जिसकी शान,
लिए जा नाम प्रथम देव का,
बनते जाएंगे बिगड़े काम,
पूरे होंगे तुम्हारे काम……

एकदंत चार भुजाधरी,
जिनके माथे सोहे सिंदूर,
आभा का जिनकी बरस रहा,
सब लोकों में नूर,
महिमा का उनकी,
सदा करते रहो गुणगान,
पूरे होंगे तुम्हारे काम……

ऊंच नीच का भेद ना जाने,
शरणागत जो आए शरण में,
सदा सभी को अपना माने,
क्या राजा रंक सभी को,
देते सुख तमाम,
पूरे होंगे तुम्हारे काम……

जो पल पल इनका ध्यान करे,
श्रद्धा भाव से हो नमित चरणों में,
नित नित उनका ध्यान धरे,
पूर्ण करते अभिलाषा मन की,
आए जो चरणों के धाम,
पूरे होंगे तुम्हारे काम,
पूरे होंगे तुम्हारे काम,
लिए जाओ गणपति का नाम,
बोलो ॐ गणेशाय नमः
बोलो ॐ गणेशाय नमः

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी

संग्रह